बैतूल: MPPSC तैयारी के लिए निशुल्क नए बैच की शुरुआत

बैतूल/सचिन जैन: बैतूल में सार्थक पहल बदलाव हमसे है एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई, जे.एच. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए नए बैच का शुभारंभ किया गया। यह पहल जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन रही है,  जहां उन्हें पूरी तरह निशुल्क गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

2020 से मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी निशुल्क

संस्थान के संचालक एवं जे.एच. कॉलेज बैतूल के अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर शंकर सातनकर ने बताया कि वे वर्ष 2020 से लगातार एमपीपीएससी की प्रारंभिक,  मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी निशुल्क करवा रहे हैं। यह उनका छठवां बैच है,  जो बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से संचालित हो रहा है। कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं।

निशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध

उन्होंने बताया कि सार्थक पहल संस्थान में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट बोर्ड,  निशुल्क वाई-फाई, लाइब्रेरी और 24 घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के दिया जा रहा है,  जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी बेहतर तैयारी कर पा रहे हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में चयनित

संस्थान की सह-संयोजक श्रीमती सरोज सातनकर ने बताया कि नियमित कक्षाओं के साथ टेस्ट और रविवार को विशेष कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। पिछले वर्षों में यहां से पढ़कर अनेक विद्यार्थी शिक्षा विभाग,  उच्च शिक्षा विभाग,  राजस्व विभाग,  बैंकिंग और रेलवे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित हो चुके हैं।

सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि

जे.एच. कॉलेज के एस. मसकुले ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैतूल जैसे शहर में इस स्तर की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि है और यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा।

अनुशासन के साथ पढ़ाई

संस्थान की छात्रा प्रिया ओमकार ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से यहां अध्ययन कर रही हैं,  जहां नियमित कक्षाएं,  टेस्ट और सख्त अनुशासन के साथ पढ़ाई होती है तथा उनसे आज तक कोई शुल्क नहीं लिया गया। वहीं छात्रा विजया धोटे ने कहा कि वे 12वीं के बाद से ही इस संस्थान से जुड़ी हैं और उन्हें विश्वास है कि वे पहली ही कोशिश में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगी।

शिक्षकों के सहयोग से संस्थान संचालित

प्रोफेसर सातनकर ने बताया कि वे पूर्व में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत रहे हैं और शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में पदस्थ रहते हुए भी इस पहल को जारी रखा। वर्तमान में जे.एच. कॉलेज के सभी शिक्षकों के सहयोग से यह संस्थान संचालित हो रहा है।

उनका उद्देश्य बैतूल जिले को शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाना है,  ताकि स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण तैयारी यहीं उपलब्ध हो सके और बैतूल शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश और देश में पहचान बना सके।

  • free-new-batch-starts-for-mppsc-preparation-in-baitul
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना