योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 14.33 करोड़ के टू-लेन ब्रिज का किया लोकार्पण, विकास कार्यों के संरक्षण की नागरिकों से की अपील

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने टू-लेन ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर पुल को जनता को समर्पित किया। टू-लेन ब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते देश और प्रदेश के साथ गोरखपुर भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद गोरखपुर में विकास की विस्तृत श्रृंखला तैयार हुई है और अब यह जरूरी है कि नागरिक विकास कार्यों और सुविधाओं का संरक्षण भी करें ताकि इनका लाभ लंबे समय तक मिल सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर की छवि असुरक्षा और अव्यवस्था से जुड़ी थी, लेकिन अब शहर में एम्स, खाद कारखाना, आयुष विश्वविद्यालय, चिड़ियाघर, रामगढ़ताल पर्यटन केंद्र, फोर-लेन और सिक्स-लेन कनेक्टिविटी जैसी कई बड़ी परियोजनाएं स्थापित हुई हैं।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार किया, स्वास्थ्य सुरक्षा का भी दिया तोहफा

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 50 हजार से अधिक युवाओं को जीआईडीए (GIDA) के माध्यम से रोजगार मिला है। साथ ही तारामंडल क्षेत्र, जो पहले अव्यवस्थित और बाढ़ प्रभावित माना जाता था, आज सबसे पॉश और महंगा इलाका बन गया है। नए बने ब्रिज से तारामंडल क्षेत्र की इंटरनल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के आवासीय इलाकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

इससे पुराने जाम और लंबी दूरी की समस्या से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जीडीए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस वाटर बॉडी को रामगढ़ताल के समान विकसित किया जाए ताकि लोग नौकायन और पर्यटन का आनंद ले सकें। टू-लेन ब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मौके पर श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई और बच्चों से मुलाकात कर स्नेह जताया।

ये भी पढ़े – बागपत आयुष्मान योजना में प्रदेश में नंबर वन, 94 प्रतिशत से अधिक परिवार जुड़े और 123 करोड़ रुपये का क्लेम दर्ज

  • gorakhpur-taramandal-bridge-inauguration-yogi-adityanath-development-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में कबाड़ के बीच मिले महापुरुषों के चित्र, चंद्रशेखर आज़ाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर उठे सवाल

    बुरहानपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत…

    आगे पढ़ें
    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर