बागपत आयुष्मान योजना में प्रदेश में नंबर वन, 94 प्रतिशत से अधिक परिवार जुड़े और 123 करोड़ रुपये का क्लेम दर्ज

लखनऊ:  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में योजना का व्यापक विस्तार हुआ है। इस दिशा में बागपत ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जहां लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ा जा चुका है।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड आज लोगों के लिए सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बन चुका है। जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़े – आंधी-बारिश से जनहानि पर योगी आदित्यनाथ सख्त, अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश

बागपत में योजना के तहत अब तक 123 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दर्ज किया गया है, जो इसकी जमीनी सफलता को दर्शाता है। योजना से लाभान्वित लोगों में बड़ौत की श्वेता, जिनका 2 लाख रुपये का ऑपरेशन मुफ्त हुआ, समदीन जिनका 55 हजार रुपये का इलाज हुआ, और सहाना जिनका 40 हजार रुपये का ऑपरेशन निःशुल्क हुआ, जैसे कई उदाहरण शामिल हैं।

पहले जहां इलाज के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता था, वहीं अब आयुष्मान योजना ने आर्थिक राहत दी है और लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाया है। बिलोचपुरा की महरोजा और खिंदौड़ा के मनोज कुमार जैसे कई लाभार्थियों की कहानियां इस बदलाव को दर्शाती हैं।  सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वृद्धावस्था पेंशनधारकों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों और जनप्रतिनिधियों के परिवारों को भी इसमें शामिल किया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाई जा सके।

ये भी पढ़े – कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज के पास मिलेगी निशुल्क भूमि; योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

 

  • baghpat-ayushman-yojana-number-one-uttar-pradesh-123-crore-claims-health-scheme-success
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में कबाड़ के बीच मिले महापुरुषों के चित्र, चंद्रशेखर आज़ाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर उठे सवाल

    बुरहानपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत…

    आगे पढ़ें
    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर