सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सुरखी के गांव गांव पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

सागर/ मनीष कुमार चौबे: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में सागर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री राजपूत के निवास ‘मातेश्वरी’ से शुरू हुई यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़े मंत्री राजपूत

तिरंगा यात्रा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत स्वयं हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़े। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तिरंगे के साथ यात्रा में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक: राजपूत

जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग और अशोक चक्र देश की विविधता, शांति, साहस, प्रगति और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग और तपस्या का परिणाम है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरखी के हर मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा

मंत्री राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग मंडलों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को बिलहरा मंडल, 12 अगस्त को सीहोरा मंडल तथा 14 अगस्त को राहतगढ़ और जैसीनगर मंडल में यात्रा निकाली जाएगी।

इन यात्राओं के जरिए सुरखी विधानसभा के गांव गांव तक राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की तैयारी है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से बढ़ा उत्साह

मंत्री राजपूत ने कहा कि वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के जरिए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश में भी राष्ट्रभक्ति का माहौल: राजपूत

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

यह भी पढ़े: भिण्ड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

  • govind-singh-rajput-tiranga-yatra-sagar-surkhi-assembly
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना