गुना: घर के बाहर से बुलेट चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

गुना/ मोहित सोनी: शहर के पॉश इलाके दुर्गा टॉकीज के पास एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई है।कुछ बदमाश घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर MP 08 ZD 0153 चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

वाहन का कोई सुराग नहीं

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सर्वेश दुबे, निवासी नई सड़क, दुर्गा टॉकीज के पास, ने बताया कि 9 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर लॉक कर खड़ी की थी। बाइक पर कवर भी लगा हुआ था। रात में जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

मोटरसाइकिल लेकर फरार

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात करीब 12 बजे के बाद दो युवक मास्क पहनकर आते दिखाई दिए। दोनों ने बड़ी सफाई से बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही मिनटों में मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू

घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली, गुना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

सख्त कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: http://इंदौर: सीएम मोहन यादव से मिले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने का उठाया मुद्दा

  • guna-bullet-bike-theft-cctv-durga-talkies
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना