
गुना/ मोहित सोनी: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब किसानों को यूरिया खाद खरीदने के साथ एनपीके खाद लेने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, जिससे किसानों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा।
आर्थिक नुकसान
लंबे समय से किसान इस बात की शिकायत कर रहे थे कि यूरिया प्राप्त करने के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से एनपीके खाद भी खरीदनी पड़ती थी। किसानों का कहना था कि इससे उन्हें जरूरत से अधिक खाद खरीदनी पड़ती थी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस मुद्दे को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भी उठाया गया था।
एनपीके खरीदना आवश्यक नहीं
सरकार द्वारा किसानों की मांग पर विचार करने के बाद अब एनपीके खरीदने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार किसानों को ई-पोर्टल के माध्यम से यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए एनपीके खरीदना आवश्यक नहीं होगा।
अतिरिक्त खर्च से राहत
सरकार के इस फैसले का किसानों ने स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद खरीदने की सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: http://गुना: घर के बाहर से बुलेट चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
- mp-farmers-relief-urea-npk-mandatory-rule-ended










