खंडवा में राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह मामला दर्ज करने की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खंडवा/नितिन झावर: खंडवा में बुधवार को राष्ट्रभक्ति युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रायबरेली में आयोजित एक जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान देश और प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ हैं।

इस ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कथित रूप से कहा था कि “जब आप लोग आरएसएस के कार्यकर्ताओं का सामना करें तो उन्हें बताएं कि उनके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार हैं।”

इस मंच के सदस्यों ने इस बयान को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा से देश की छवि धूमिल होती है और समाज में अराजकता का माहौल बनता है।

खंडवा जिले के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देते हुए मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ जल्द से जल्द राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग न करे।

इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी का प्रतीकात्मक दाह संस्कार भी किया गया। मंच के संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि संगठन पहले उन्हें फांसी देने पर विचार कर रहा था, लेकिन बाद में प्रतीकात्मक दाह संस्कार का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में ज्ञापन का वाचन सृष्टि दुबे द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महादेवगढ़ मातृशक्ति की महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • khandwa-khandwa-memorandum-against-rahul-gandhi-sedition-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना