ब्रेकिंग न्यूज: गुना में चलती कार बनी आग का गोला, इंदौर का परिवार बाल-बाल बचा; फायर ब्रिगेड देर से पहुंची

गुना/ब्यूरो रिपोर्ट – गौरव शर्मा: मध्य प्रदेश के गुना शहर के बड़े पुल के पास रविवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे इंदौर का एक परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।

ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी अंशुल मांडलिक अपने परिवार के साथ ओरछा से श्रीराम राजा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार में उनके साथ तीन महिलाएं और दो बच्चे भी सवार थे। रात करीब 8:50 बजे जब वाहन गुना शहर के बड़े पुल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा।

ये भी पढ़े – गुना के विजयपुर थाने पर पत्रकार से मोबाइल छीने जाने का आरोप, 24 घंटे बाद भी डिवाइस बरामद नहीं

स्थिति भांपते ही चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में कार ने आग पकड़ ली और वह पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन शहर में भारी जाम के कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि कार में CNG किट भी लगी हुई थी।

हादसे के बाद परिवार सड़क पर असहाय हो गया था, जिसे देखते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा के पुत्र अक्कू सलूजा ने मानवता दिखाते हुए परिवार को अपने होटल में आश्रय दिया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़े – गुना: सूने मकान की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; 7 लाख का माल बरामद

  • guna-moving-car-fire-orchha-indore-family-safe-vehicle-burnt
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना