गुना पुलिस लाइन में नई कैंटीन और हाईटेक जिम का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों के वेलफेयर को मिली नई सौगात

गुना/ मोहित सोनी: पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुविधा और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में गुना पुलिस ने अहम पहल की है। पुलिस लाइन परिसर में अत्याधुनिक जिम और नवीन पुलिस कैंटीन का उद्घाटन किया गया। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना ने बुधवार को इन दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिट और स्वस्थ पुलिस बल ही प्रभावी कानून व्यवस्था और बेहतर जनसेवा की आधारशिला है।

पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर विशेष जोर

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि पुलिसकर्मियों को दिन-रात चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह जिम पुलिस जवानों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

रियायती दरों पर मिलेगी जरूरी सामग्री

पुलिस लाइन में शुरू की गई नई कैंटीन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के मुताबिक इससे जवानों का समय बचेगा और उन्हें आवश्यक सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

एसपी हितिका वासल की पहल से मिली सौगात

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के प्रयासों से पुलिस लाइन में इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल पुलिसकर्मियों के वेलफेयर और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद आईजी अरविंद सक्सेना ने जिम और कैंटीन का निरीक्षण किया तथा पुलिस जवानों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली।

पुलिस वेलफेयर पर लगातार फोकस

गुना पुलिस का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर सुविधाओं से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है। नई जिम और कैंटीन की शुरुआत भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ स्वास्थ्य और सुविधा दोनों का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें: http://गुना पुलिस की कार्रवाई: 4 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में चल रही थी तलाश

  • guna-police-line-new-gym-canteen-inauguration
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना