अयोध्या बायपास पर जलभराव रोकने NHAI और निगम की संयुक्त तैयारी, मंत्री कृष्णा गौर ने दिए निर्देश

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या बायपास पर एनएचएआई की 10 लेन सड़क परियोजना और जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम तथा NHAI अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और मानसून से पहले जल निकासी की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

बारिश से पहले पूरी होंगी व्यवस्थाएं

बैठक में जानकारी दी गई कि NHAI द्वारा 52 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन नालियों का स्तर ऊंचा होने से आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की आशंका बनी हुई है। इस पर मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर जल्द समाधान निकालने को कहा। निरीक्षण के बाद दोबारा बैठक कर बारिश से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कई कॉलोनियों में बनेंगी नई नालियां

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवांश नवल ने कॉलोनियों में जलभराव रोकने के लिए तकनीकी सुधार करने का आश्वासन दिया। बैठक में बताया गया कि गीत गणेश कॉलोनी, शीतल पैराडाइस, अयोध्या एक्सटेंशन और इंद्रलोक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में नई नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा रत्नागिरी से पीपल्स मॉल तक के पांच प्रमुख नालों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो सके।

सड़क सुरक्षा और सफाई पर भी जोर

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलोनियों के स्तर के अनुसार नई नालियां प्रस्तावित की जाएं और क्रॉस ड्रेन तथा कल्वर्ट की गहराई पर्याप्त रखी जाए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रोड क्रॉसिंग का ढलान मानकों के अनुसार रखने और मानसून से पहले नालों की सफाई तथा मलबा हटाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में स्थानीय पार्षदों सहित नगर निगम और NHAI के अधिकारी मौजूद रहे।

  • NHAI and the corporation jointly prepare to prevent waterlogging on the Ayodhya bypass Minister Krishna Gaur issues instructions
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें