गुना में सेवा भारती की जिला बैठक संपन्न, सेवा बस्तियों के विस्तार पर बनी रणनीति

गुना।मोहित सोनी| सेवा भारती की जिला बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें सेवा कार्यों के विस्तार, सेवा बस्तियों को सशक्त बनाने और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेवा बस्तियों और संस्कार केंद्रों को मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल ने कहा कि सेवा बस्तियों को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्र बच्चों में शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास कर रहे हैं। उन्होंने इन केंद्रों के माध्यम से सेवा गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने पर बल दिया।

रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

जिला सचिव मनोज रघुवंशी ने बताया कि सेवा भारती की ओर से 26 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अगस्त में संस्कार केंद्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह तथा सितंबर में समाज के भामाशाहों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आत्मनिर्भर छात्रावास बनाने की अपील

जिला अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव ने बालिका छात्रावास को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और दानदाताओं से सहयोग की अपील की।

बैठक में संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अखलेश विजयवर्गीय, डॉ. भूपेंद्र धाकरे, महेश रघुवंशी, दिनेश जाटव, महेंद्र सिंह संधू, सुनील पांडे, महेश अग्रवाल, जगदीश जी, काशीराम उरैया, नरेंद्र सेंगर, मुन्ना यादव सहित संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

  • guna-seva-bharati-district-meeting-blood-donation-service-basti-plan
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना