ग्वालियर वेस्टर्न बायपास का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निरीक्षण, 1347 करोड़ की परियोजना से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी

ग्वालियर/भोपाल: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार ग्वालियर में वेस्टर्न बायपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनसमुद्र ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास को पूर्व से पश्चिम की ओर संतुलित करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति से यह योजना अब जमीन पर उतरने जा रही है, जिससे ग्वालियर को नई कनेक्टिविटी और गति मिलेगी।

एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी से बढ़ेगी रफ्तार- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वेस्टर्न बायपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर से जुड़े एनएचएआई अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, गति और गुणवत्ता की व्यापक समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्वालियर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा का लाभ शीघ्र मिल सके।

उल्लेखनीय है कि 88 किमी लंबे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेसवे को वेस्टर्न बायपास के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जिसे 4-लेन हाईवे में विकसित किया जाएगा। 29 किमी लंबी इस परियोजना पर लगभग ₹1347 करोड़ खर्च होंगे, जो आगे शिवपुरी एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन से ग्वालियर-चंबल के विकास को नई गति मिली है। बता दें कि पिछले साल अप्रैल के माह में सिंधिया के प्रयासों से वेस्टर्न बाईपास को मिली थी मंज़ूरी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात ‘कॉम्बिंग गश्त’ में 204 वारंटी गिरफ्तार

तेज और सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम-  इस बायपास परियोजना के में 3 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे, जिससे 88 किमी की दूरी मात्र 35 मिनट में और 30 किमी की दूरी 20 मिनट में तय की जा सकेगी। साथ ही वन्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए 13 अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में कुल ₹6500 करोड़ की विकास योजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें 23 किमी लंबी ₹1400 करोड़ की एलिवेटेड रोड और ₹5000 करोड़ की आगरा-ग्वालियर 6 लेन एक्सप्रेसवे भी शामिल है। ये परियोजनाएं शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सक्षम बनाएंगी।

एयरपोर्ट, रेलवे और स्टेडियम का होगा विस्तार- ग्वालियर के विकास पर बार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ ही लगभग ₹300 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सरकार की आईटीबीपी सहित अन्य संस्थानों की स्थापना से भी क्षेत्र में रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को दिल्ली के काउंटर मैग्नेट शहर के रूप में विकसित करने की सोच के तहत SADA का गठन किया गया था। अब तक विकास पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित रहा, लेकिन वेस्टर्न बायपास के माध्यम से पश्चिमी क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी और SADA का सपना साकार होगा।

ग्वालियर ग्रामीण बनेगा विकास का स्तंभ- इस मौके पर सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा और इसे प्रगतिशील व सशक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर नगर निगम परिषद में काले कपड़ों में पहुंचीं महिला पार्षद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिखा अनोखा नजारा

  • gwalior-western-bypass-cabinet-minister-scindia-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना