
ग्वालियर: कम्पू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कॉलेज छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कॉलेज के बाहर हुई जहां से छात्रा को एक सफेद रंग की कार में जबरन अगवा कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात कैंसर पहाड़ी के पास की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहरभर में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध सफेद कार की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़े – ग्वालियर के मुरार में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, एक घायल
- gwalior-college-student-kidnapping-white-car-search









