
शिवपुरी जिले के ग्राम सिंहनिवास में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज अचानक पहुंचकर पारंपरिक चारपाई निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनके कार्य को करीब से समझा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कारीगर सिरनाम परिहार सहित अन्य बुनकरों से आत्मीय संवाद किया और पीढ़ियों से चल रहे इस पारंपरिक व्यवसाय की सराहना की। उन्होंने चारपाई निर्माण की प्रक्रिया को देखा और कारीगरों की मेहनत व हुनर की प्रशंसा की।
दौरे के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा खुद चारपाई पर बैठे और कारीगरों से बातचीत की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस पहल से ग्रामीण कारीगरों में उत्साह देखा गया।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे पारंपरिक उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पहचान हैं और इन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
ये भी पढ़े – ग्वालियर में दान के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी, शिवपुरी से दो आरोपी गिरफ्तार
- shivpuri-collector-arpit-verma-singhniwas-charpai-visit








