ग्वालियर: नर्सिंग छात्र निकले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

ग्वालियर: क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के पॉश इलाके कैलाश विहार स्थित एक होटल के कमरे से संचालित हो रहे इस नेटवर्क के तार सीमा पार से जुड़े होने की आशंका है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नर्सिंग छात्रों के रूप में हुई है, जो पढ़ाई की आड़ में ठगी का काला कारोबार कर रहे थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल में छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से भारी मात्रा में लैपटॉप, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के बैंक खाते) का इस्तेमाल कर ठगी की रकम ट्रांसफर करता था। ये सीधे-साधे और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके खातों के जरिए पैसों का लेन-देन करते थे।

SSP धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक मुरैना, एक धौलपुर और दो ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनके मोबाइल और लैपटॉप की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मैसेज और पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबर मिले हैं। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपियों के तार वाकई पाकिस्तान से जुड़े हैं या उन्होंने तकनीक के जरिए केवल कंट्री कोड को डमी के रूप में इस्तेमाल किया था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और बड़े खुलासे की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अमन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • gwalior-crime-branch-arrests-nursing-students-international-cyber-fraud-gang-pakistan-link-probe
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना