सीहोर: PMGSY के 25 वर्ष पूरे, CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान देंगे 2024 करोड़ की सौगात

सीहोर:  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सीहोर जिले के भैरूंदा में ‘रजत जयंती’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 2024 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

प्रदेश भर में बिछेगा सड़कों का जाल-  PMGSY चतुर्थ बैच और पीएम जनमन योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 1131 नई सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत 1763 करोड़ रुपए की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे 987 बसाहटें लाभान्वित होंगी। वहीं, पीएम जनमन योजना (2026-27) के तहत 261 करोड़ रुपए की लागत से 168 नई सड़कें (384 किमी) स्वीकृत की गई हैं।

ये भी पढ़े – सीहोर में 200 बेटियों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

सीहोर जिले को विशेष सौगात – इस परियोजना में अकेले सीहोर जिले के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिले के लिए 165 करोड़ रुपए की लागत से 81 सड़कों की मंजूरी मिली है। इन 209 किलोमीटर लंबी सड़कों के बनने से जिले की 84 बसाहटें सीधे तौर पर मुख्यधारा से जुड़ जाएंगी।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी – भैरूंदा में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर बालागुरू के. ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी सुनीता रावत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े – सीहोर में क्रूरता: ₹70 हजार के कर्ज के लिए पिता को बनाया बंधक, मर्चुरी में लावारिस पड़ी रही मासूम की लाश।

  • sehore-bhairunda-pmgsy-silver-jubilee-cm-mohan-yadav-shivraj-singh-chouhan-road-projects-inauguration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना