ग्वालियर: डबरा देहात पुलिस ने अवैध हथियार के साथ नाबालिग को किया गिरफ्तार

ग्वालियर:  जिले में डबरा देहात पुलिस ने सोमवार रात एक 17 वर्षीय नाबालिग को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की एक अधिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को चीनोर रोड पर मिश्रा गैस गोदाम के सामने गश्त के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाने को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था, जिसमें एक युवक अवैध हथियार के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मिश्रा गैस गोदाम के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से बैठा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में दाहिनी तरफ 315 बोर की अधिया मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस लगा हुआ था।पूछताछ में पता चला कि नाबालिग के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसे कहां से मिला और वह किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में नल कनेक्शन के नाम पर ₹3300 वसूली, लोगों में आक्रोश; मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

  • gwalior-dabra-police-arrest-minor-illegal-weapons
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना