
ग्वालियर: आनंद नगर वार्ड-5 के शील नगर में नल कनेक्शन के नाम पर ₹3300 वसूली का मामला सामने आया। जबकि सरकारी रसीद की कीमत ₹500 है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनसे अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।
स्थानीय निवासी दावा करते हैं कि नगर निगम के कर्मचारी ओम प्रकाश शर्मा द्वारा यह राशि लेकर रसीद जारी की जा रही है। मामला ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के क्षेत्र में आने के कारण अधिक गंभीर हो गया है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।अब देखना यह है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।
ये भी पढ़े – कांग्रेस विधायक ने मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया
- gwalior-tap-connection-extra-fee-3300-complaint-minister-intervention









