
ग्वालियर: गांधीवादी संगम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में मंगलवार दोपहर 1 बजे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागृति अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय, एसपी ऑफिस, और नगर निगम आयुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर और पर्चे वितरित किए जा रहे हैं।
गांधीवादी संगम के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में पोस्टर लगाए और स्पष्ट किया कि जिले में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जिससे कोई भी सरकारी विभाग अछूता नहीं है। संगम के कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें कानून के हवाले करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता विष्णुकांत शर्मा ने बताया, “हमारा संगठन 2011 से सक्रिय है और अब तक 7,000 से अधिक लोगों को विभिन्न जांच एजेंसियों के माध्यम से जेल भेज चुका है।”
विष्णुकांत शर्मा की बाइट: “हमारा लक्ष्य है कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए और इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं।”
इस अभियान के माध्यम से संगम और इसके कार्यकर्ता ग्वालियर के नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इस गंभीर मुद्दे पर सक्रिय होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – ग्वालियर: विशेष सशस्त्र बल के आरक्षकों सहित 10 लोग जुआ खेलते हुए गिरफ्तार
- gwalior-gandhian-sangam-anti-corruption-campaign-launch









