ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी पर जानलेवा हमला, बंदूक और लाठी-डंडों से वार, हालत गंभीर

ग्वालियर: थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कपूर दरगाह के पास वार्ड 10 के कांग्रेस पार्षद व MIC सदस्य शकील मंसूरी पर आधा दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते दिन दरगाह के बाहर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे पार्षद शकील मंसूरी ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। इसी बात को लेकर रंजिश के चलते आज उन पर हमला किया गया।

पार्षद का आरोप है कि वह जब बाबा कपूर दरगाह क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी अरमान खान, रईस खान सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और बंदूक से फायर किया, हालांकि फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक की बट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल पार्षद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में फर्जी प्लॉट देकर जमीन हड़पने का आरोप, क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष समेत 6 पर जालसाजी का केस दर्ज

  • gwalior-parshad-shakeel-mansoori-deadly-attack-baba-kapur-dargah
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना