ग्वालियर में BJP विधायक प्रीतम लोधी का बयान: “नशे में की है PHD”, बोले- लोधी CM और कल्याण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए

ग्वालियर: पिछोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी ने अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मैजिक” का परिणाम बताया है.  विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि “नामुमकिन को मुमकिन करना मोदी जी का काम है। बंगाल और असम जीत चुके हैं, आने वाले समय में पूरा हिंदुस्तान जीतेंगे, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ भौंकने का काम रह गया है।”

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि “मैंने नशे में PHD की है”, और स्पष्ट किया कि उन्होंने नशे की गहराई को समझा है, जिसके बाद अब वे इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे। प्रीतम लोधी ने दो बड़े अभियानों की घोषणा की “लोधी मोदी जोड़ो यात्रा” और “नशा मुक्ति अभियान” जिसके तहत वे दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे।

उन्होंने यह भी मांग रखी कि देश में एक लोधी समुदाय से मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए अवंतीबाई, हीरन शाह और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का उल्लेख किया और कहा कि लोधी समाज ने हमेशा देश और संगठन के लिए योगदान दिया है।

तेलंगाना के टी. राजा को लेकर भी उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुत्व के लिए काम करने के कारण मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए। कल्याण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जब अन्य हस्तियों को सम्मान मिल सकता है तो राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला, 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत

  • gwalior-pritam-lodhi-statement-nasha-phd-lodhi-cm-demand-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

    भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

    आगे पढ़ें
    सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

    सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर