ग्वालियर: सुपावली गांव में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी रामवीर जाटव को किया गिरफ्तार

ग्वालियर: शहर के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दोपहर की है जब 9 वर्षीय मासूम बालिका अपने ताऊ को खेत पर खाना देने गई थी। ताऊ अपने काम में व्यस्त थे, इसी बीच रामवीर जाटव नामक व्यक्ति ने बालिका को अकेला देख लिया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद, आरोपी ने बालिका को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर बिजौली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस ने बालिका की शिकायत के आधार पर रामवीर जाटव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • gwalior-supavali-village-girl-assault-police-arrest-ramveer-jatav
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना