लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार से मारपीट

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: अलीगंज क्षेत्र स्थित एक सीएनजी स्टेशन पर देर रात दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाइन तोड़कर आगे गाड़ी लगाने का विरोध करने पर कुछ युवकों और महिलाओं ने एक परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे अलीगंज स्थित ग्रीन गैस लिमिटेड सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच कार (UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गई। विरोध करने पर कार सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में थाना मड़ियांव में लिखित शिकायत दी गई है।

पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: महाराणा प्रताप की जयंती पर विधायक पंकज सिंह ने दी श्रद्धांजलि; बोले- ‘सुवेंदु के नेतृत्व में भयमुक्त होगा बंगाल’

  • lucknow-aliganj-cng-pump-family-assaulted-after-opposing-queue-breaking
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना