शामली में तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वैन पलटी; 3 बच्चे और टीचर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

शामली: जनपद शामली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सुबह स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में चीख-पुकार फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुडेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन सुबह बच्चों और एक महिला टीचर को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वैन बधैव पुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन सड़क पर पलट गई और उसमें सवार बच्चों व टीचर को चोटें आ गईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और वैन में फंसे घायल बच्चों और टीचर को बाहर निकाला। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नईम चौधरी ने बताया कि घायल बच्चों और महिला टीचर का इलाज किया जा रहा है और सभी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़े – शामली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

  • shamli-school-van-accident-speeding-car-collision-3-children-injured-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

    अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया