ब्रेकिंग न्यूज: हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हमीरपुर: यमुना नदी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब नदी पार कर रहे लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे में नौ लोग नदी में डूब गए, जिनमें से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और बाद में खरबूजा खाने के लिए नाव से यमुना नदी के उस पार गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। थाना कुरारा क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की शादी के बाद यह सभी लोग नदी पार गए थे। नाव में नौ वर्षीय रानी, आकांक्षा, ब्रजरानी, लव्यांश, गोरेलाल, आदित्य, विष्णु, रिंकू और पारुल सहित अन्य लोग सवार थे।

मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि नाव चला रहे विष्णु के फोन पर कॉल आने के दौरान उसका ध्यान भटक गया, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग नदी में गिर गए। हादसे के बाद विष्णु तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दो बच्चियों रिंकू और पारुल को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ राजेश कमल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से कुरारा सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छह लोगों के लापता होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेस्क्यू के लिए गोताखोरों की टीम के साथ एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है। प्रशासन ने बताया कि नदी में लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े – जबलपुर बरगी डैम हादसा: 9 की मौत, मां से लिपटा मिला मासूम

  • hamirpur-yamuna-nadi-naav-hadsa-6-lapata-rescue-operation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में कबाड़ के बीच मिले महापुरुषों के चित्र, चंद्रशेखर आज़ाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर उठे सवाल

    बुरहानपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत…

    आगे पढ़ें
    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर