बंगाल चुनाव परिणाम के बाद सियासी घमासान तेज, रवि शंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- “हार स्वीकार करें, लोकतंत्र को कमजोर न करें”

डानापुर (बिहार): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी को चुनाव में हार को विनम्रता के साथ स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “देश इस तरह के रवैये को कभी माफ नहीं करेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 8 तारीख को समाप्त हो रहा है और इसे एक दिन भी आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधानसभा के भंग होने के साथ ही मुख्यमंत्री का कार्यकाल भी स्वतः समाप्त हो जाएगा। रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि हार के बावजूद ममता बनर्जी इस्तीफा देने से इनकार कर रही हैं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी पर बीजेपी का तीखा हमला, संबित पात्रा ने कहा- अयोग्य नेतृत्व के कारण बिखर जाएगा INDI गठबंधन

इससे पहले ममता बनर्जी ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगी और उन्होंने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। चुनाव परिणामों में भाजपा को 207 सीटें मिली हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस परिणाम को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

भाजपा ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया है और दावा किया है कि यह जनादेश परिवर्तन की ओर संकेत करता है। वहीं एनडीए ने भी असम में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

ये भी पढ़े – अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी- “बयान हताशा और राजनीतिक पराजय की कुंठा का परिणाम”

  • west-bengal-election-result-ravi-shankar-prasad-mamata-banerjee-statement-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में कबाड़ के बीच मिले महापुरुषों के चित्र, चंद्रशेखर आज़ाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर उठे सवाल

    बुरहानपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत…

    आगे पढ़ें
    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर