नाले में उतरे पूर्व विधायक, खुद निकाला कचरा; नगर परिषद कार्यालय के बाहर फेंककर किया प्रदर्शन, CMO को चूड़ियां पहनाने की चेतावनी

सीहोर/नफीस खान: जिले के इछावर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और अधूरे विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 15 में वर्षों से नालों की सफाई नहीं होने और लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल स्वयं नाले में उतर गए और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गंदगी साफ की। बाद में नाले से निकाले गए कचरे और गंदगी को वाहन में भरकर नगर परिषद कार्यालय ले जाया गया, जहां कार्यालय के बाहर उसे डालकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद जुनैद खान, कांग्रेस नेता बलवान पटेल और हकीम खान ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से नालों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं।

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने नगर परिषद और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के टैक्स से वेतन पाने वाले अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के कई निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस फिर से बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सीएमओ को चूड़ियां पहनाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

वार्ड पार्षद जुनैद खान ने बताया कि वार्ड क्रमांक 15 और आसपास के इलाकों में नालों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। कई बार नगर परिषद को लिखित और मौखिक रूप से शिकायतें दी गईं, ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश होते ही नाले उफान पर आ जाते हैं और गंदा पानी सड़कों से लेकर घरों के आसपास तक फैल जाता है। इससे लोगों को बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि समय रहते नालों की सफाई और अधूरे विकास कार्य पूरे कर लिए जाते तो जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं और शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित रहती है, जिससे कई इलाकों में गंदा पानी जमा हो जाता है। नागरिकों का कहना है कि इस समस्या से वे वर्षों से परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है। यदि नगर परिषद ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की और अधूरे निर्माण कार्य पूरे नहीं किए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर परिषद कार्यालय तक लगातार आंदोलन चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े – किसानों के करोड़ों रुपए लेकर उमंग ट्रेडर्स का मालिक नरेश साहू फरार: सीहोर के 50 गांवों के किसान परेशान, अहमदपुर थाने में शिकायत दर्ज

  • ichhawar-congress-protest-drain-cleaning-former-mla-dumps-garbage-outside-council-office
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में