मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने साल 2026 में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव और ओडिशा के उपचुनाव के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों की कुल 11 सीटों पर नामों की स्वीकृति प्रदान की है। इस सूची में मध्यप्रदेश की खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाए गए रजनीश अग्रवाल लंबे समय से मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वहीं, अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले तरुण चुग वर्तमान में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की ये दोनों सीटें सुमेर सिंह सोलंकी और एल. मुरुगन का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हुई थीं।

इन दो नामों के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में चल रही उन तमाम अटकलों पर भी पूरी तरह से विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा तीसरी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारकर राज्यसभा चुनाव के मुकाबले को रोचक बना सकती है। दो उम्मीदवारों की घोषणा से अब यह साफ हो गया है कि भाजपा तीसरी सीट के लिए अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारेगी।

केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई पूरी सूची के अनुसार, भाजपा ने 6 राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

मध्यप्रदेश: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल

राजस्थान: डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पुनिया

गुजरात: राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया

अरुणाचल प्रदेश: ताई तागाक

मणिपुर: ए. शारदा देवी

ओडिशा (उपचुनाव): देबाशीष सामंतराय

पार्टी द्वारा जारी इस सूची में वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ केंद्रीय संगठन के रणनीतिकारों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है, जो आगामी समय में उच्च सदन में भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश में खुलेंगे नए कॉलेज, डबल शिफ्ट में होगी पढ़ाई; रोजगारपरक शिक्षा और युवा वर्ष की तैयारी पर सीएम मोहन यादव का फोकस

  • bjp-announces-tarun-chugh-rajnish-agrawal-rajya-sabha-candidates-madhya-pradesh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना