फारस की खाड़ी में डिजिटल खतरा, ईरान के निशाने पर वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम की एक हालिया रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। इस रिपोर्ट में फारस की खाड़ी के नीचे बिछे इंटरनेट केबलों और महत्वपूर्ण क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी मैपिंग की गई है। रक्षा और तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे खाड़ी देशों सहित वैश्विक डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए एक बेहद गंभीर चेतावनी माना है।

डेटा हब और संचार नेटवर्क को तबाह करने की साजिश

 

इस रिपोर्ट में होर्मुज स्ट्रेट को केवल तेल और गैस के लिए ही नहीं, बल्कि यूएई, कतर, बहरीन और सऊदी अरब जैसे देशों को जोड़ने वाले संचार नेटवर्क के लिए एक अहम ‘चोकपॉइंट’ बताया गया है। ईरान की तरफ से यह साफ संकेत दिया गया है कि युद्ध की स्थिति में इन अंडरसी डेटा केबलों और लैंडिंग स्टेशनों को दबाव बनाने के लिए आसानी से काटा या तबाह किया जा सकता है। यह खतरा इसलिए भी ज्यादा खौफनाक हो जाता है क्योंकि हाल ही में ईरानी ड्रोन हमलों ने यूएई और बहरीन में अमेजन वेब सर्विसेज  के डेटा सेंटर्स को भी निशाना बनाया था, जिसने इस पूरे क्षेत्र में डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दीया है।

भारत के करोड़ों यूजर्स और आईटी सेक्टर के लिए खतरे की घंटी

समंदर के नीचे से रची जा रही ईरान की इस साजिश का सीधा और भयानक असर भारत पर भी पड़ सकता है। दुनिया भर को जोड़ने वाला यह अंडरसी केबल नेटवर्क ओमान, यूएई और पाकिस्तान जैसे कई संवेदनशील इलाकों में बने लैंडिंग स्टेशनों से होकर गुजरता है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था काफी हद तक इन्हीं कनेक्शनों पर टिकी हुई है।

अगर ईरान किसी भी तरह से इन केबलों को काटता है या नुकसान पहुंचाता है, तो भारत में इंटरनेट की स्पीड गिर सकती है।

इससे न सिर्फ करोड़ों आम यूजर्स प्रभावित होंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  आधारित सेक्टर को भी भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

  • iran-undersea-cable-threat-global-internet-risk-india-impact
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना