जबलपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार; ₹40,550 नकद और 9 मोबाइल जब्त

जबलपुर।विवेक तिवारी जबलपुर पुलिस ने भानतलैया क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹40,550 नकद, 9 मोबाइल फोन और ताश की 4 गड्डियां बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को 24 जुलाई की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानतलैया शराब दुकान के पास एक टपरे के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के निर्देशन में थाना बेलबाग पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

रंगे हाथ पकड़े गए 10 आरोपी

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से संदीप चौधरी, निकेश सोनकर, सुरेन्द्र चौधरी, अमन सोनकर, नरेश बर्मन, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी, आकाश चौधरी, नरेन्द्र चौधरी और धर्मेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास और जुआ फड़ से ₹40,550 नकद, विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन तथा ताश की 4 गड्डियां जब्त की गईं।

जुआ एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

 

 
  • jabalpur-belbaug-gambling-den-raid-10-gamblers-arrested-cash-seized
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना