भोपाल में व्यापारियों का विरोध तेज, आवासीय परिसरों में कारोबार पर नगर निगम के नोटिस वापस लेने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने निगम द्वारा जारी नोटिसों पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्थायी समाधान होने तक व्यापारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

व्यापारियों ने मिक्स्ड लैंड यूज लागू करने की मांग उठाई

चैंबर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर के प्रमुख मार्गों और सड़कों पर मिक्स्ड लैंड यूज व्यवस्था लागू करने की मांग की गई, ताकि आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को स्पष्ट नीति के तहत संचालित किया जा सके।

17 जुलाई से जारी हो रहे नोटिसों पर जताई आपत्ति

चैंबर्स का कहना है कि नगर निगम द्वारा 17 जुलाई से व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें 10 दिनों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, यदि यह कार्रवाई जारी रही तो हजारों व्यापारियों और उनसे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

व्यापारिक संगठनों ने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि समाधान होने तक नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

 
  • bhopal-traders-protest-municipal-notices-mixed-land-use-demand
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना