जबेरा: महंगाई और संसाधनों की कमी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दमोह: जबेरा में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडरों की किल्लत, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की कमी के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जबेरा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ओपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

ज्ञापन में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, गैस के दामों में वृद्धि और बिजली दरों में बढ़ोतरी ने जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पेट्रोल-डीजल की कमी से भी स्थिति गंभीर होती जा रही है।कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान आकृष्ट किया, यह कहते हुए कि फसल कटाई से पहले ही बिजली विभाग द्वारा जबरन वसूली की जा रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। कांग्रेस की मांग है कि कटाई पूरी होने तक किसानों को राहत प्रदान की जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें पंडित गोविंद तिवारी, ओंकार पटेल, अखिलेश सोनी, टिंकू शर्मा, भगवत धनगर, भलू घोसी, प्रवीन राय, जवाहरसिंह लोधी, बाली ठाकुर, दिनेश घोसी, दया प्रधान और दिनेश झरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।ब्लॉक अध्यक्ष ओपी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगी। जबेरा में महंगाई के इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।

ये भी पढ़े – जबेरा/तेजगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान; कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल पहल

  • jabera-congress-protest-inflation-resource-shortage
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में