जबेरा स्कूल में आईटी लैब का लोकार्पण, छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं का लाभ

जबेरा: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नवनिर्मित आईटी लैब का लोकार्पण किया, साथ ही दो अन्य आधुनिक प्रयोगशालाओं का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, इसके बाद प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य मोहन सेन ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नए भवन और खेल मैदान की आवश्यकता भी रखी।

इस अवसर पर मंत्री ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के भविष्य का निर्माता बताते हुए आधुनिक सुविधाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़े – दमोह में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी जब्त; आरोपी फरार

  • jabera-school-it-lab-inauguration-modern-facilities-students-benefit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना