सागर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹1.80 लाख के स्मार्टफोन किए रिकवर

सागर: पुलिस ने साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुम हुए 5 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न फरियादियों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस की और कार्रवाई करते हुए कुल 5 स्मार्टफोन बरामद कर लिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए।

इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचना दें। साथ ही मोबाइल का बिल और IMEI नंबर सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आमजन की मदद कर उनका विश्वास मजबूत करना भी है।

ये भी पढ़े – सागर के शाहपुर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग

  • sagar-police-cyber-cell-recovered-lost-mobile-phones-worth-rs-1-80-lakh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खाद की कमी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अन्नदाता

    उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: खरीफ सीजन के बीच उमरिया जिले…

    आगे पढ़ें
    सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सुरखी के गांव गांव पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ