मैहर: दामोदर रोपवे पर अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का आरोप, पेयजल और वेटिंग हॉल व्यवस्था पर उठे सवाल

मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर स्थित दामोदर रोपवे की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि रोपवे के अनुबंध में यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल और वेटिंग हॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई थी, लेकिन धरातल पर ये सुविधाएं दिखाई नहीं दे रही हैं।

अनुबंध में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां अनुबंध में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात थी, वहीं अब परिसर में कैंटीन संचालित कर पानी बिक्री की जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के लिए प्रस्तावित वेटिंग हॉल का भी अब तक निर्माण नहीं हुआ है।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है

आरोप यह भी है कि मां शारदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रास्ते को बदलकर कैंटीन के अंदर से निकाला गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जिम्मेदार विभाग और स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा

श्रद्धालुओं का कहना है कि दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

हालांकि, कलेक्टर मैहर द्वारा रोपवे की व्यवस्थाओं को सुधारने की बात कही गई है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है या यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

  • maihar-allegations-of-damodar-ropeway-contract-violation-questions-on-basic-facilities
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना