होटल के 10 कमरों में लगे थे हिडन कैमरे; बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा

कानपुर/अकील सिद्दीकी: कानपूर के विनायकपुर में होटल रिद्धि पैलेस पर छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी रैकेट और हिडन कैमरा नेटवर्क पकड़ा है। होटल संचालक प्रमोद गुप्ता के मोबाइल से 250 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिन्हें वह विभिन्न साइट्स पर बेचता था। इस गंभीर मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

यह मामला कानपुर के रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस का है। जहाँ पकड़े गए जिस्मफरोशी रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक प्रमोद गुप्ता निकला। उसने होटल को करीब ढाई महीने पहले किराये पर लिया था। होटल के सभी 10 कमरों में एडॉप्टर में लगे हिडन कैमरे लगाए। इन कमरों में आने वाले ग्राहकों के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें साइट्स को बेच देता था।

पुलिस की पूछताछ में जब होटल संचालक प्रमोद गुप्ता का मोबाइल जब्त किया गया, तो वह आनाकानी करने लगा। मोबाइल का पासवर्ड डालने को कहा, तो आनाकानी करने लगा। कड़ाई करने पर मोबाइल खोला, तो उसकी गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले जो होटल के कमरे के ही थे। इस पर होटल के कमरों खंगाला तो हिडन कैमरे मिले।

अश्लील वीडियो कई साइट्स को बेचता था मास्टरमाइंड

होटल के हर एक कमरे में बेड के सामने एलईडी टीवी लगी मिली थी। जबकि नीचे सेट टॉप बॉक्स रखा था। इसका एडॉप्टर इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगा हुआ था। एडॉप्टर खोला, तो उसमें कैमरा मिला। पुलिस की पूछताछ में होटल संचालक ने बताया कि अश्लील वीडियो वो कई साइट्स को बेचता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल भवन स्वामी की भूमिका सामने नहीं आई है।

महिलाएं युवतियों को निशाना बनाती थीं 

पकड़ी गईं तीन महिलाएं फैक्टरियों में काम करने वाली नई उम्र की गरीब युवतियों को रुपयों का प्रलोभन देकर इस पेशे में उतारती थीं। एक युवक से संबंध बनाने पर उन्हें 500 रुपये मिलते थे। होटल आने वाले पुरुषों से1000-1500 रुपये लिए जाते थे। बाकी रुपयों का बंटवारा संचालक और दलाल महिलाओं और अंबिका में हो जाता था।

टीवी के एडॉप्टर में छिपे मिले कैमरे

होटल के कमरों की जांच में टीवी के एडॉप्टर में कैमरे छिपे मिले। पुलिस ने होटल संचालक औरैया, बेला के नोनारी निवासी प्रमोद गुप्ता, बर्रा के कर्रही निवासी अंबिका के अलावा रावतपुर स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति सिंह, नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी मीनू, एनआरआई सिटी निवासी किरन को गिरफ्तार किया।

कस्टमर बन कर गया पुलिस कर्मी और धर दबोचा

इस रैकेट चलने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर भंडाफोड़ किया। सबसे पहले एक पुलिस कर्मी होटल में कस्टमर बनकर पहुंचा। उसे 1200 रुपये रेट बताया गया, जबकि पुलिस कर्मी 700 रुपये में टिका रहा। देर तक बातचीत में 1000 रुपये में डील फिक्स हुई। सूचना पुख्ता होने पर बाहर खड़ी टीम ने छापा मारा, तो जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

कानपूर के विनायकपुर के पंचवटी स्थित होटल रिद्धि पैलेस में रावतपुर पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया। होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं

पुलिस को होटल के कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं। इनकी मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो होटल संचालक साइट्स को बेच रहा था। वहीं, पुलिस को संचालक के मोबाइल से करीब 250 अश्लील वीडियो मिले हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल रिद्धि पैलेस में जिस्मफरोशी रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार हुए

शुक्रवार शाम को पुलिस ने छापा मारा, तो होटल के तीन कमरों में तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक, युवतियों को वेश्यावृत्ति में उतारने वाली होटल संचालक की साथी महिलाओं व दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

युवतियों और युवकों को हिदायत देकर छोड़ा

वहीं, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियों और युवकों को पूछताछ के बाद हिदायत देकर थाने से छोड़ा गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल संचालक हिडन कैमरों की मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो को साइट्स को बेच देता था।

  • kanpur-hotel-sex-racket-busted-hidden-cameras-found
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे नए सुराग, कोड वर्ड से रची गई थी पूरी साजिश

पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा

AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा