कासगंज में खाकी का मानवीय चेहरा: CO अमित कुमार ने घायल युवक की बचाई जान

कासगंज: जिले के पटियाली क्षेत्र में खाकी का मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचा ली। गश्त के दौरान सड़क किनारे लहूलुहान पड़े युवक को देखकर उन्होंने बिना देर किए तत्काल मदद की और एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी सरकारी गाड़ी से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौली निवासी बदन सिंह (पुत्र मुनीम सिंह) एक दावत से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और कान से गंभीर रक्तस्राव होने लगा और वह बेहोश हो गए। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी अमित कुमार गश्त पर थे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस और पुलिस टीम को सूचना दी, लेकिन मरीज की हालत को देखते हुए उन्होंने खुद ही घायल को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही रास्ते में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से संपर्क कर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे घायल की हालत में सुधार हुआ। बाद में उपचार के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने सीओ अमित कुमार और कासगंज पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली मदद ने उनकी जान बचा ली। क्षेत्राधिकारी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

ये भी पढ़े – कासगंज में सहावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

  • kasganj-patiali-co-amit-kumar-road-accident-injured-youth-saved-life-humanitarian-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना