कासगंज में सहावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

कासगंज: जिले के सहावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹47,430 नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश के दो बंडल बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर सहावर थाना पुलिस ने एटा-सहावर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास जितेंद्र वर्मा की दुकान पर अचानक छापा मारा, जहां जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र वर्मा, रजनीश भारद्वाज, उम्मेद, मोर मुकुट, पुष्पेंद्र सिंह, रागिव, मोहन शर्मा, विनोद कुमार, मुशाहिद अली और संदीप सोलंकी शामिल हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 167/26 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – कासगंज में अपराधियों पर शिकंजा: दो फरार हमलावर दबोचे, तमंचा और कारतूस मिले

  • Kasganj Sahawar Police Raid Gambling Arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना