खंडवा: नगर निगम के विशेष सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित, भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान

खंडवा: नगर पालिका निगम खंडवा में मंगलवार दोपहर 12 बजे निगम सभागृह में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। यह बैठक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लोकसभा में पारित नहीं होने पर निंदा प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई थी।

कार्यवाही की शुरुआत निगम सचिव सचिन सिटोले द्वारा की गई। सबसे पहले सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, इसके बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने भी सदन में 2 मिनट का अंतराल रखा।

ये भी पढ़े – खंडवा: नगर निगम सम्मेलन में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के दौरान भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, माहौल गरमाया

इसके बाद महापौर अमृता अमर यादव ने निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया गया, जो निंदनीय है।महापौर ने कहा कि यह प्रस्ताव महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया। प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि मत से मंजूरी दी।

बैठक के बाद महापौर के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा—“नारी शक्ति का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”महापौर अमृता यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में भी इसी विषय पर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ था और खंडवा निगम में भी उसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह बड़ा प्रयास था, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डाली। महापौर ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

ये भी पढ़े – खंडवा: सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के छात्र सार्थक धक्सिया का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

  • khandwa-nagar-nigam-nari-shakti-vandan-ninda-prastav-bjp-congress-vivad
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में