
खंडवा: जिले के लिए गर्व का विषय है कि सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर खंडवा के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र सार्थक पुष्पेंद्र धक्सिया का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 1 मई तक तेलंगाना राज्य के जड़चेरला में आयोजित की जा रही है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्र को यह उपलब्धि उसके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के कारण प्राप्त हुई है। विद्यालय के प्राचार्य धनपाल चौरे ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय की खेल प्रशिक्षक नेहा यादव, खेल प्रभारी नरेंद्र डोंगरे तथा समस्त स्टाफ ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय परिवार को विश्वास है कि सार्थक राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश और खंडवा जिले का नाम रोशन करेगा।
ये भी पढ़े – खंडवा में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा
- khandwa-sandeepani-school-cricket-selection-sarthak-dhaksia








