खंडवा: नवकार नगर में नकबजनी का पर्दाफाश; पारधी गैंग के आरोपी गिरफ्तार

खडंवा: शहर के नवकार नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पारधी गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई जा रही है.

घर से लाखों माल की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी विनय राठौर ने 22 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ घर बंद कर बाहर गया था। लौटने पर देखा कि घर के पीछे से अज्ञात बदमाशों ने नकब लगाकर चोरी कर ली थी। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को कार्रवाई करते हुए पारधी गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। साथ ही उनकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़े – खंडवा में गणगौर विसर्जन के बाद रेडक्रॉस ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

  • khandwa-navkar-nagar-burglary-paradhi-gang-arrested
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बड़वानी में सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही, बिना सेफ्टी किट काम कर रहे मजदूर

    बड़वानी: शहर में 92 करोड़ की लागत से चल रही सीवरेज परियोजना में लापरवाही के कई…

    आगे पढ़ें
    बैतूल में आदिवासियों से मारपीट का आरोप, आदिवासी कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    बैतूल: जिले के मासोद के पास ग्राम खेड़ीरामोशी में आदिवासियों के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर