खनियांधाना में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पूर्व पार्षद का घर जलकर खाक

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के खनियांधाना में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गूडर रोड क्षेत्र में पूर्व पार्षद इंदर कुशवाह के घर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

गैस रिसाव के बाद अचानक भड़की आग

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7 बजे की है। घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के चलते अचानक आग भड़क उठी। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, इससे पहले आग तेजी से फैल गई और सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

फर्नीचर से लेकर नकदी तक सब जलकर राख

सिलेंडर फटने के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा फर्नीचर, अनाज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी समेत अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दो दिन पहले ही रिफिल कराया था सिलेंडर

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इंडेन गैस का सिलेंडर घटना से महज दो दिन पहले ही रिफिल करवाकर लाया गया था। इतनी कम अवधि में सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लाखों के नुकसान की आशंका, जांच जारी

अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर फटने से पहले परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 
 
  • khaniyadhana-gas-cylinder-blast-fire-former-councillor-house
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला