
टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खरगापुर तहसील प्रशासन ने पात्र हितग्राही की समस्या का समाधान कर दिया। जांच पूरी होने के बाद पात्र आवेदक देवीचरण नामदेव का नाम बीपीएल सूची में जोड़ दिया गया तथा उन्हें आदेश की प्रति भी उपलब्ध करा दी गई।
जांच के बाद की गई कार्रवाई
खरगापुर तहसीलदार ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत की तत्काल जांच कराई गई। जांच में आवेदक पात्र पाए जाने पर नियमानुसार उनका नाम बीपीएल सूची में शामिल कर दिया गया, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
समयबद्ध निराकरण पर प्रशासन का जोर
तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़े: दतिया पुलिस को मिली डिजिटल ताकत:181 ई विवेचना टैबलेट वितरित
- khargapur-bpl-list-social-media-complaint-resolved








