शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शिवपुरी जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें समारोह की रूपरेखा तय कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

15 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा मुख्य समारोह

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड, शिवपुरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

सुबह 8 बजे तक सभी कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण

बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे तक कार्यालय प्रमुखों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही नियमानुसार ध्वज उतारने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

रोशनी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर जोर

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रमुख सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर आकर्षक रोशनी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था, मुख्य अतिथि की आगवानी, सुरक्षा, यातायात और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
  • shivpuri-independence-day-2026-celebration-preparations-review-meeting-held
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना