खरगापुर विधानसभा में सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा, गुरु रविदास जी के संदेश से गूंजा क्षेत्र

टीकमगढ़/धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से समानता, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत भेलसी से हुआ, जहां मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भैया राहुल सिंह लोधी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद यात्रा नगर परिषद खरगापुर सहित मनपसार, चंद्रपुरा, कुड़ीला और चंदेरी समेत विभिन्न ग्रामों से होते हुए देरी पहुंची, जहां इसका भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समानता और भाईचारे का लिया संकल्प

यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

यात्रा में अभियान के जिला संयोजक अश्वनी चढ़ार, अमित जैन, सुरेंद्र लोधी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु, ग्रामीण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग में लोगों के उत्साहपूर्ण स्वागत से वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन और विभिन्न स्थानों पर किए गए स्वागत के लिए ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े –  सापौन में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, आंगनवाड़ी, राशन दुकान और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं

 

  • khargapur-samajik-samrasta-sankalp-yatra-guru-ravidas-jayanti-tikamgarh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना