सापौन में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, आंगनवाड़ी, राशन दुकान और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को ग्राम पंचायत सापौन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति और पोषण आहार की जानकारी ली

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही धात्री महिलाओं को टेक होम राशन का वितरण भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच सके।

राशन दुकान में स्टॉक और वितरण व्यवस्था जांची

इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और हितग्राहियों को राशन दिए जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने विक्रेता को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्टॉक और वितरण से संबंधित अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।

उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र सापौन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को प्रतिदिन केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों का विवरण नियमित रूप से दर्ज करने और गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की नियमित हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर जांच कराने तथा आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए मैदानी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ के श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, डिजिटल लेबर चैक ऐप से घर बैठे मिलेगा रोजगार

 

  • tikamgarh-sapaun-collector-surprise-inspection-anganwadi-ration-shop-health-centre
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना