खरगोन में 30 अगस्त को निकलेगा ऐतिहासिक शिवडोला: हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और सिद्धनाथ कॉरिडोर की उठी मांग

खरगोन/ अमित भटोरे: अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की ऐतिहासिक शिवडोला यात्रा इस वर्ष 30 अगस्त, रविवार को भादौ बदी दूज पर निकाली जाएगी। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होने वाली इस नगर भ्रमण यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और शिवडोला समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्टर गुरु प्रसाद और एसपी रविंद्र वर्मा सहित अधिकारियों और समिति पदाधिकारियों ने पूरे शिवडोला मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवडोला पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने के साथ सिद्धनाथ कॉरिडोर विकसित करने की मांग भी रखी।

अधिकारियों ने पैदल घूमकर देखीं मार्ग की व्यवस्थाएं

कलेक्टर गुरु प्रसाद, एडीएम रेखा राठौर, एसपी रविंद्र वर्मा, एएसपी बिट्टू सहगल और एसडीएम सत्येंद्र बैरवा सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सार्वजनिक श्रावण मास समारोह आयोजन समिति और श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पदाधिकारियों के साथ शिवडोला मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान सड़क की स्थिति, बिजली के तार, केबल और टेलीकॉम लाइन सहित यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को देखा गया।

क्षतिग्रस्त सड़क और लटकते तारों से हादसे की आशंका

शिवडोला समिति के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रकाश भावसार के मुताबिक निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे भगवान के रथ और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा कुछ स्थानों पर हाईटेंशन एवं सर्विस विद्युत लाइनों की ऊंचाई कम होने, मार्ग के बीच केबल टीवी और इंटरनेट के तार लटकने तथा जर्जर भवनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी जताई गई।

कलेक्टर ने दिए समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के बाद कलेक्टर गुरु प्रसाद ने नगर पालिका सीएमओ कमला कोल और विद्युत विभाग के अधिकारियों को चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर शिवडोला निकलने से पहले सड़क, विद्युत, केबल और टेलीकॉम लाइनों से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी जरूरी कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और सिद्धनाथ कॉरिडोर की मांग

निरीक्षण के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रशासन के समक्ष दो प्रमुख मांगें भी रखीं। उन्होंने ऐतिहासिक शिवडोला यात्रा के दौरान भगवान सिद्धनाथ महादेव और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग की। इसके साथ ही धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए सिद्धनाथ कॉरिडोर विकसित करने की मांग भी उठाई गई।

सिद्धनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

मार्ग निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव को जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवडोला समिति के अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, संरक्षक मनोहर भावसार, बबलू पाल, दीपक डंडीर, उपाध्यक्ष गुलाबचंद भावसार, डॉ. मोहन भावसार, कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण महाजन, सचिव विनीत महाजन सहित समिति के पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

 

  • Khargone-Historic-Shivdola-On-August-30-Demand-For-Helicopter-Flower-Shower
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना