बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना

कुशीनगर: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक कुशीनगर पहुंचे। दोनों नेताओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हार का अंदेशा है, इसलिए वे ईवीएम और सुरक्षा जैसे मुद्दे उठा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी, जबकि असम में वापसी और तमिलनाडु-केरल में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

महिला आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने सपा और अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि जो लोग पहले विरोध करते थे, वही अब समर्थन की बात कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” बन चुकी है, जहां भाई-भतीजावाद हावी है।

ये भी पढ़े – मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान

  • kushinagar-buddha-purnima-dycm-keshav-mourya-brajesh-pathak-visit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका