अमेठी में उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से गैस सिलेंडर वितरण शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत

अमेठी: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रयास आखिरकार रंग लाए। व्यापार मंडल की पहल के बाद शहर के रामलीला मैदान में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

व्यापार मंडल की टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को जलपान भी उपलब्ध कराया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को सहूलियत मिली।करीब डेढ़ महीने पहले अमेठी की सबसे बड़ी गैस एजेंसी प्रकाश गैस एजेंसी को प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोप में बंद कर दिया था। इसके बाद उपभोक्ताओं को पहले 12 किलोमीटर दूर संग्रामपुर और फिर 26 किलोमीटर दूर रामगंज जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा था और समस्या के समाधान की मांग की थी।प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान स्थित मानस भवन में सिलेंडर वितरण शुरू कराने का निर्णय लिया है।

व्यापार मंडल ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़े – बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • amethi-ramleela-maidan-gas-cylinder-distribution-industry-trade-mandal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना