लाद गांव में दर्दनाक हादसा: नहाने गईं दो बहनों की तालाब में डूबने से मौत

सार

रीवा/ अरविंद तिवारी: रीवा के त्योंथर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोहागी थाना क्षेत्र के लाद गांव में तालाब में कपड़े धोने और नहाने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र 8 और 16 वर्ष बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विस्तार

रीवा जिले के त्योंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाद गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितम यादव उम्र 16 वर्ष और पुष्पांजलि यादव उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें तालाब में कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गईं। देखते ही देखते दोनों बहनें पानी में डूब गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव तालाब से बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों बहनों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे लाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि दोनों सगी बहनें तालाब में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं और उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • laad-talab-accident-two-sisters-drowned-in-rewa
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना